जुलाई 26, 2026 12:55 अपराह्न

printer

फिलीपीन्स का आरोप- फिलीपीन्स के एक जहाज़ पर चीन ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया

फिलीपीन्स ने आरोप लगाया है कि दक्षिण चीन सागर में विवादित, स्कारबोरो शोल के पास फिलीपीन्स के एक जहाज़ पर चीन ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया है। दोनों पक्षों के बीच इस सप्ताह ये तीसरी झड़प है।

फिलीपीन्स के तटरक्षक बल के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब फिलीपींस के तटरक्षक अपने मछुआरों को सहायता पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। उधर, चीन ने कहा है कि यह कार्रवाई विवादित क्षेत्र में फिलीपीन्स की घुसपैठ की कोशिश के बाद की गई।

चीन, स्कारबोरो शोल सहित दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से को अपना बताता रहा है। हालांकि, वर्ष 2016 के एक अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के फैसले में कहा गया था कि चीन के पास इसका कोई ठोस आधार नहीं है।