जून 23, 2026 7:04 अपराह्न

printer

फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने चिकित्सा उपकरणों की जीटीई छूट सूची में संशोधन के लिए सुझाव आमंत्रित किए

रसायन और उर्वरक मंत्रालय के अधीन फार्मास्यूटिकल्स विभाग ने चिकित्सा उपकरणों की वैश्विक निविदा जांच-जीटीई, छूट सूची में संशोधन के लिए प्राप्त प्रस्तावों पर हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस वर्ष फरवरी में जारी सार्वजनिक सूचना के माध्यम से मौजूदा जीटीई छूट सूची पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी, जिसके बाद विभाग को विभिन्न हितधारकों से सूची में प्रविष्टियों को जोड़ने, हटाने या संशोधित करने के अनुरोध प्राप्त हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि घरेलू निर्माताओं, आयातकों, उद्योग संघों, खरीद एजेंसियों और स्वास्थ्य संस्थानों सहित सभी संबंधित हितधारक 15 जुलाई से पहले सहायक जानकारी सहित अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। मंत्रालय ने सूचित किया कि सुझाव usmedicaldevices@pharma-dept.gov.in पर ईमेल के माध्यम से भेजे जा सकते हैं और इसकी एक प्रति so-medicaldevices@pharma-dept.gov.in पर भी भेजी जा सकती है।