नवम्बर 10, 2026 7:43 अपराह्न

printer

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में कई गिरोहों का भंडाफोड़ कर 17 आरोपियों से हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए

पंजाब पुलिस ने आज अमृतसर में अवैध हथियारों की सप्लाई और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले कई गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 13 आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो अलग-अलग अभियानों में आरोपियों के पास से 16 अत्याधुनिक पिस्तौल, 1 रॉकेट ग्रेनेड लॉन्चर, 106 जिंदा कारतूस, एक ड्रोन और एक जीपीएस ट्रैकर बरामद किया गया है। इसके अलावा, उनके पास से 7 किलो से ज्यादा हेरोइन, 5 किलो अफीम और 2 किलो से अधिक मेथामफेटामाइन भी जब्त की गई है।
 
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेशों में बैठे अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे। ये हैंडलर्स ही उन्हें अवैध हथियार और नशीले पदार्थ उपलब्ध कराते थे। मामले की आगे की जांच जारी है।