अप्रैल 12, 2026 7:57 अपराह्न

printer

हंगरी में आज संसदीय चुनाव, विक्टर ओर्बन के 16 साल के शासन पर खतरा

हंगरी में आज संसदीय चुनाव हो रहा है। इस चुनाव से प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन का 16 साल का शासन समाप्त हो सकता है। यह चुनाव क्षेत्रीय राजनीति को नया रूप दे सकता है, रूस के साथ संबंधों में तनाव पैदा कर सकता है और अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के व्हाइट हाउस सहित पश्चिमी देशों के दक्षिणपंथी क्षेत्रों में हलचल मचा सकता है। हंगरी की संसद में 199 सीटें हैं, जिनमें से 106 एकल-सदस्यीय निर्वाचन क्षेत्रों से चुनी जाती हैं और 93 सीटें उन दलों के लिए आरक्षित हैं। इन्हें संसद में प्रवेश करने के लिए पर्याप्त वोट मिलते हैं। प्रारंभिक परिणाम आज देर रात में आने की उम्मीद है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला