मध्य प्रदेश के उज्जैन में महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया जाएगा। समारोह कालिदास संस्कृत अकादमी के पंडित सूर्यनारायण व्यास सभागार में होगा।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।