अप्रैल 14, 2026 1:57 अपराह्न

printer

ओडिशा में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है पाना संक्रांति

ओडिशा में आज पारंपरिक उत्साह के साथ पाना संक्रांति मनाई जा रही है। इसे महा बिशुबा संक्रांति के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है। इसे हिंदू पंचांग, पंजिका के प्रकाशन के साथ मनाया जाता है। राज्य भर के मंदिरों, नदियों और जलाशयों में आज श्रद्धालु दर्शन-पूजन और स्नान कर रहे हैं। इस अवसर पर बेल, गुड़ और अन्य सामग्रियों से युक्त विशेष पेय, पाना बनाया जाता है। इस अवसर पर ओडिशा में कई स्थानों, विशेष रूप से पुरी में, विशेष अनुष्ठान और पारंपरिक कुश्ती प्रदर्शन भी आयोजित किए जा रहे हैं। ये पर्व ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।