जून 29, 2026 9:00 पूर्वाह्न

printer

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान-अफ़गानिस्तान सीमा पर खुफिया सूचना मिलने पर कार्रवाई की

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान-अफ़गानिस्तान सीमा पर खुफिया सूचना मिलने पर कार्रवाई की। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने चरमपंथियों के ठिकानों और सुरक्षित पनाहगाहों पर लक्षित हमले किए। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में 29 विद्रोही मारे गए। 
 
सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया एक्‍स पर पोस्ट में कहा कि यह कार्रवाई देश में चरमपंथियों के कई हमलों के जवाब की गई। यह कार्रवाई उस घटना के एक दिन बाद हुई है जब बंदूक और विस्फोटक से लैस चरमपंथियों ने दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में अर्धसैनिक बल रेंजर्स के क्षेत्रीय मुख्यालय को निशाना बनाया था, जिसमें तीन सैनिक मारे गए थे। सुरक्षा बलों ने तीन हमलावरों को मार गिराया और एक अन्य हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। सेना ने घायल हालत में पकड़े गए इस हमलावर को अफ़गान नागरिक बताया है। 
 
पाकिस्तानी तालिबान से अलग हुए गुट ‘जमात-उल-अहरार’ ने कराची हमले की ज़िम्मेदारी ली है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला