अगस्त 2, 2026 1:15 अपराह्न

printer

पाकिस्तान: बलूच नागरिकों के जबरन अपहरण के मामलों पर बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग ‘पांक’ ने जताई चिंता

बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग पांक ने पाकिस्तान में बलूच नागरिकों के जबरन अपहरण के बाद लापता होने को लेकर चिंता व्यक्त की है। विभाग ने कहा कि आतंकवाद-रोधी विभाग-सीटीडी, पाकिस्तान रेंजर्स, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों और सेना ने कई बलूच नागरिकों को हिरासत में लिया है।

‘पांक’ ने पाकिस्तानी गायब लोगों के ठिकाने का तुरंत खुलासा करने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें कानूनी सलाह और उनके परिवारों से मिलने की सुविधा देने की मांग की है। संगठन ने जिम्मेदारी तय करने के लिए तुरंत निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की भी मांग की है। अपनी हालिया रिपोर्ट में, बलूचिस्तान की मानवाधिकार परिषद ने जून-2026 में 77 हत्याओं और जबरन गायब किए जाने के 63 मामलों का ब्योरा दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला