पाकिस्तान में कई प्रमुख मानवाधिकार संगठनों ने कराची में मानवाधिकार संगठन बलूच यकजेहती कमेटी की सदस्य सम्मी दीन बलूच के आवास पर सुरक्षा बलों की छापेमारी की आलोचना की है। उन्होंने इसे बलूच लोगों के खिलाफ राज्य के निरंतर दमन और आक्रामकता अभियान का हिस्सा बताया है।
कानून प्रवर्तन कर्मियों और खुफिया अधिकारियों ने कल सम्मी दीन बलूच की अनुपस्थिति में और बिना पूर्व सूचना के उनके आवास पर छापा मारा।
इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए, पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने सिंध सरकार से छापेमारी की तत्काल जांच शुरू करने और सम्मी और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है।
मानवाधिकार संगठन ने सिंध सरकार से घटना की तत्काल, स्वतंत्र जांच का आदेश देने और सुश्री बलूच और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।