जुलाई 26, 2026 5:44 अपराह्न

printer

पाकिस्तान: वर्षा संबंधी दुर्घटनाओं में 11 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 97 हुई

पाकिस्तान में वर्षा संबंधी दुर्घटनाओं में 11 और लोगों की मौत के बाद, मृतकों की संख्या बढ़कर 97 हो गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इस अवधि के दौरान पूर्वी पंजाब प्रांत सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 7 मौतें और 20 घायल हुए। प्राधिकरण ने बताया कि पिछले महीने की 26 तारीख को मानसून की वर्षा की शुरुआत के बाद से, देश भर में कुल 297 लोग घायल हुए हैं।