दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने पहली बार जापान ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। यह खिताब जीतने वाली वे पहली भारतीय हैं। फाइनल में सिंधु ने तीन बार की विश्व विजेता रही जापान की अकाने यामागुछी को लगातार सेटों में 21-17, 21-17 से हराया। सिंधु ने दो वर्ष से अधिक समय के अंतराल के बाद किसी सुपर 750 प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
इससे पहले उन्होंने 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता जीती थी। पी वी सिंधु जापान ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने चेन युफेई को हराया था।