भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. उषा ने आज जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में भारतीय पैरा खिलाड़ियों के रिकॉर्ड प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। भारत ने इन खेलों में 114 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया। इनमें 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल है। भारत में इस प्रदर्शन के साथ 2023 में चीन के हांगझोऊ में हुए पिछले एशियाई पैरा खेलों के 108 पदकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, उषा ने खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने इस उपलब्धि में कोचों और सहायक कर्मचारियों के योगदान को भी सराहा। पैरा एथलेटिक्स ने 65 पदकों के साथ भारत की पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, इसके बाद पैरा बैडमिंटन 16 और पैरा तैराकी 11 पदकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
शानदार प्रदर्शन करने वालों में सुमित एंटिल ने पुरुषों की भाला फेंक में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा, जबकि सिमरन शर्मा ने महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर टी12 स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता और दोनों में खेल रिकॉर्ड बनाए। निशानेबाज मोना अग्रवाल ने भी महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।