अगस्त 10, 2026 1:31 अपराह्न

printer

तूफान डॉल्फिन: शंघाई समेत पूर्वी चीन से 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया 

चीन में तूफान डॉल्फिन के पहुंचने के बाद शंघाई समेत पूर्वी चीन से 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तूफान के कारण तेज बारिश हुई और क्षेत्र में परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। शंघाई में आज करीब एक हजार उड़ानें रद्द कर दी गईं। 
 
चीन ने इससे पहले डॉल्फिन के लिए सबसे उच्च स्तर का रेड अलर्ट जारी किया था। इसे इस वर्ष चीन में आने वाला अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान बताया गया है। डॉल्फिन जब कल झेजियांग प्रांत के युहुआन में पहुंचा था, तब इसकी अधिकतम रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे थी।
 
शानदोंग, हेनान, हुबेई, आनहुई, जिआंगसू और झेजियांग प्रांतों में तेज बारिश का अनुमान है। शंघाई में भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। अधिकारियों ने लोगों से बाहर निकलने से बचने की अपील की है।
 
कई प्रमुख पर्यटन स्थल अभी भी बंद हैं। सरकारी मीडिया की तस्वीरों में शंघाई के पुराने फ्रेंच कन्सेशन इलाके में निचली मंजिल की दुकानों में पानी भरा दिखाई दिया। यह इलाका पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला