जून 23, 2026 8:01 पूर्वाह्न

printer

देशभर में पांच लाख से अधिक लोगों ने अंगदान का संकल्प लिया

देश में पांच लाख से अधिक अंगदान का संकल्प लिया गया है। यह अंग और ऊतक दान को लेकर लोगों में बढ़ती जागरूकता और सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि अंगदान प्रत्यारोपण की प्रतीक्षा कर रहे मरीजों को आशा और जीवन का दूसरा मौका देता है। मंत्रालय के अनुसार यह उपलब्धि सामाजिक जिम्मेदारी तथा भागीदारी विकसित करने के सरकार के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन के निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने अंगदान के लिए पूरे देश से नागरिकों के भारी समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की निरंतर प्रतिबद्धता और सहयोग की भी सराहना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला