केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर वर्तमान में आठ हजार से अधिक उपयोगकर्ता एक साथ काम कर रहे हैं। सीबीएसई ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि अब तक 16 हजार से अधिक छात्र सफलतापूर्वक अपना मूल्यांकन जमा कर चुके हैं। बोर्ड ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया के आधार पर प्लेटफॉर्म को और बेहतर बनाया गया है। साथ ही सत्र की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है ताकि छात्रों के लिए प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और सुगम हो सके।
बोर्ड ने बताया कि पोर्टल की सेवा में व्यवधान डालने के लिए दो मिनट के अंदर लगभग 15 लाख आवेदन भेजे गए। बोर्ड ने बताया कि सिस्टम पर उपलब्ध फाइलों तक अनधिकृत पहुंच प्राप्त करने के एक लाख से अधिक प्रयास किए गए।
सीबीएसई ने घोषणा की कि 12वीं के छात्रों के लिए उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई प्रति में पाई गई त्रुटियों के सत्यापन और उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का पोर्टल लाइव हो गया है। यह पोर्टल 6 जून तक खुला रहेगा।
छात्रों को अपने आधार नंबर का उपयोग करके सीबीएसई वेबसाइट के माध्यम से लॉग इन करना होगा और ऑनलाइन आवेदन जमा करना होगा। बोर्ड ने कहा कि शुल्क भुगतान सहित पूरी प्रक्रिया डिजिटल रूप से संपन्न की जाएगी। उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियों में पाई गई त्रुटियों के सत्यापन का शुल्क प्रति उत्तर पुस्तिका 100 रुपये है, जबकि उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन का शुल्क प्रति प्रश्न 25 रुपये होगा। शुल्क का भुगतान केवल यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।