नवम्बर 5, 2026 4:01 अपराह्न

printer

केरलम में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में 15 हजार से अधिक गिरफ्तारियां

केरलम में मादक पदार्थ के खतरे को रोकने के लिए पांच महीने पहले शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत राज्‍य में पंद्रह हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राजधानी तिरुवनंतपुरम में इसकी घोषणा करते हुए, अभियान के राज्य नोडल अधिकारी, महानिरीक्षक पी. विमलादित्य ने बताया कि 14 हजार 369 पंजीकृत मामलों में 15,515 गिरफ्तारियां की गईं, जिसके परिणामस्वरूप 28 किलोग्राम से अधिक एमडीएमए और लगभग दो हजार किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला