सितम्बर 28, 2026 1:07 अपराह्न

printer

देश में 100 करोड़ से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है: डॉ. मनसुख मांडविया

श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज कहा कि देश में 100 करोड़ से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। इसमें 60 करोड़ से अधिक नागरिकों के लिए 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, 25 करोड़ लोगों के लिए ई.एस.आई.सी. स्वास्थ्य सुरक्षा, 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त अनाज और किसानों तथा महिलाओं को वित्तीय सहायता शामिल है। वे नई दिल्ली में आयोजित औद्योगिक संबंध और श्रम तथा पुरस्कार संबंधी राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। डॉ. मांडविया ने कहा कि सरकार देश के सतत विकास के लिए उद्योगों के निरंतर विकास के साथ-साथ श्रमिकों के कल्याण को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। उन्होंने सभी हितधारकों से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला