जून 22, 2026 9:22 अपराह्न

printer

पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कल पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र में बहुत तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिन में तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, ओडिशा और तेलंगाना में भी मूसलाधार वर्षा हो सकती है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। अगले 48 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना और ओडिशा के शेष हिस्सों और छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना हैं।

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में कल बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

इस बीच, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कल लू चल सकती है, जबकि विदर्भ में भीषण लू चलने और रात के समय मौसम गर्म रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला