संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को बाधित करने के परिणाम विपक्ष को भुगतने होंगे। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में श्री रिजिजू ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 को लोकसभा में मंजूरी नहीं मिलने के बाद कांग्रेस और इसके सहयोगियों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं बहुत गुस्से में हैं। विपक्षी दल अब स्पष्टीकरण दे रहे हैं।
News On AIR | अप्रैल 20, 2026 1:00 अपराह्न
महिला आरक्षण विधेयक को बाधित करने के परिणाम विपक्ष को भुगतने होंगे: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू