अप्रैल 16, 2026 6:10 अपराह्न

printer

दक्षिण अफ्रीका: विपक्षी नेता जूलियस मालेमा को हथियार कानून उल्लंघन में 5 वर्ष की सजा

दक्षिण अफ्रीका में प्रमुख विपक्षी नेता जूलियस मालेमा को हथियार संबंधी कानूनों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद पांच वर्ष की सजा सुनाई गई है। यह सजा वर्ष 2018 की उस घटना से जुड़ी है, जब उन्होंने एक राजनीतिक रैली के दौरान राइफल से गोली चलाई थी।

   

इकोनॉमिक फ्रीडम फाइटर्स पार्टी के नेता मालेमा को अक्टूबर में पांच आरोपों में दोषी ठहराया गया था, जिनमें अवैध रूप से हथियार और गोला-बारूद रखना, आबादी वाले क्षेत्र में हथियार चलाना तथा  लापरवाही से लोगों की जान को खतरे में डालना शामिल है।

   

मुकदमे और सजा की कार्यवाही के दौरान, मालेमा ने इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित मामला बताया।