आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विपक्ष ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक का समर्थन न करके देशभर की महिलाओं को निराश किया है।
आज जालंधर में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में विपक्ष को इसके परिणाम भुगतने होंगे, क्योंकि महिला मतदाता संसद और राज्य विधानसभाओं में उन्हें प्रतिनिधित्व से वंचित किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दे सकती हैं।
एक प्रश्न के उत्तर में कि 2023 में पारित विधेयक अभी तक क्यों नहीं लागू किया गया, उन्होंने कहा कि कुछ प्रक्रियात्मक कदम अभी पूरे होने बाकी हैं।