जुलाई 5, 2026 10:04 अपराह्न

printer

ओपेक प्लस ने अगस्त से प्रतिदिन 5 लाख 48 हजार बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक प्लस ने वैश्विक तेल बाजार की स्थितियों की समीक्षा के लिए आयोजित वर्चुअल बैठक के बाद इस वर्ष अगस्त से प्रतिदिन 188 हजार बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है।

आज हुई  बैठक के बाद जारी  बयान में, सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाकिस्तान, अल्जीरिया और ओमान सहित सात ओपेक प्लस सदस्य देशों ने कहा कि यह निर्णय बाजार स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

तेल उत्पादक समूह ने कहा कि वह वैश्विक तेल बाजार पर नजर रखना जारी रखेगा और सहमति  वाले उत्पादन लक्ष्यों का अनुपालन सुनिश्चित करेगा। भाग लेने वाले देशों की अगली बैठक दो अगस्त को निर्धारित है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला