पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) प्लस ने इस वर्ष सितंबर से प्रतिदिन 188 हजार बैरल तेल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। वैश्विक तेल बाजार की स्थितियों की समीक्षा के लिए आज हुई वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया।
सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाकिस्तान, अल्जीरिया और ओमान सहित सात ओपेक प्लस सदस्यों ने बैठक के बाद जारी बयान में, कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य, तेल बाजार की स्थिरता को बनाए रखना और भागीदार देशों को पिछले अतिरिक्त उत्पादन की भरपाई में तेजी लाने की अनुमति देना है।
ओपेक प्लस सदस्यों ने सहयोग घोषणा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की, जिसके अनुपालन की निगरानी संयुक्त मंत्रिस्तरीय निगरानी समिति द्वारा की जाएगी।