इस्राएल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में आज हुई गोलीबारी की कई घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। एक हमलावर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। वही, अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
गोलीबारी की घटनाएं कोखाव याइर के निकट एक पेट्रोल पंप, त्सुर नतान, त्सुर यित्ज़ाक और सालित बस्ती के आसपास हुईं। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को घरों के भीतर रहने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि स्कूलों में बच्चों को एहतियातन लॉकडाउन में रखा गया है।
News On AIR | जून 7, 2026 5:34 अपराह्न
इस्राएल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में गोलीबारी की घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, पांच घायल