राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह त्योहार भक्ति, त्याग और निस्वार्थता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार नागरिकों को मानवता और विशेषकर वंचितों की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने नागरिकों से समाज में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने के संकल्प को मजबूत करने का आग्रह किया।
News On AIR | मई 28, 2026 7:29 पूर्वाह्न
ईद-उल-अजहा के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को बधाई दी