करगिल विजय दिवस के अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि 1999 में कारगिल की दुर्गम चोटियों पर असाधारण साहस का प्रदर्शन करने वाले वीर सैनिकों के प्रति राष्ट्र सदा कृतज्ञ रहेगा। उन्होंने कहा कि सैनिकों की अद्मय वीरता, सर्वोच्च बलिदान और अटूट संकल्प देशवासियों को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
News On AIR | जुलाई 26, 2026 10:31 पूर्वाह्न
कारगिल विजय दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की