होर्मुज जलडमरूमध्य में आज नौसैनिक खदान से टकराने के बाद एक तेल टैंकर में विस्फोट हो गया। यह जहाज कथित रूप से ईरानी अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्धारित मार्ग से भटक गया था। यह विस्फोट दुनिया के सबसे व्यस्त ऊर्जा गलियारों में से एक में उस समय हुआ है जब अमरीका और ईरान के बीच सैन्य झड़पों के बाद क्षेत्रीय तनाव काफी बढ़ गया है। ईरानी अधिकारियों ने कहा कि इस रणनीतिक जलमार्ग से समुद्री यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा है।
News On AIR | जुलाई 26, 2026 9:22 अपराह्न
होर्मुज जलडमरूमध्य में नौसैनिक खदान से टकराने के बाद तेल टैंकर में विस्फोट