अप्रैल 13, 2026 8:16 पूर्वाह्न

printer

वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतें 100 अमरीकी डॉलर से अधिक

ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतें 100 अमरीकी डॉलर से अधिक हो गई हैं।

ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत साढ़े आठ प्रतिशत की उछाल के साथ 102 दशमलव तीन-सात डॉलर प्रति बैरल हो गई। जबकि, वेस्‍ट टेक्‍सास इंटरमीडिएट में नौ प्रतिशत की उछाल दर्ज की गयी और यह 105 दशमलव तीन-चार अमरीकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी।

एशियाई शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांकों में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। जापान में निक्‍केई सूचकांक शून्‍य दशमलव आठ प्रतिशत गिरकर 225 हो गया, जबकि दक्षिण कोरियाई कोस्‍पी में एक दशमलव आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

अमरीका और ईरान के बीच वार्ता विफल होने से वैश्विक ऊर्जा संकट बढ़ने की आशंका है। हाल के सप्‍ताहों में वैश्विक ऊर्जा और वित्‍तीय बाजारों में काफी उतार-चढ़ाव रहा।

पिछले सप्‍ताह 15 दिन के संघर्ष विराम समझौते के बाद तेल की कीमतें एक सौ अमरीकी डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई थीं। इस समझौते में हॉर्मुज जलडमरुमध्‍य से व्‍यापार खुलने की बात शामिल थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला