अगस्त 9, 2026 1:45 अपराह्न

printer

ओडिशा के चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाकी जिलों में येलो अलर्ट

ओडिशा के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी ऊपर वाले न‍िम्‍न दबाव क्षेत्र का असर राज्‍य में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बैतरणी और सालंदी नदियों के जलस्‍तर बढ़ने से भद्रक जिले के कई लोगों की चिन्‍ता बढ़ गयी है। बड़े स्तर पर फसल नुकसान की भी आशंका है। 

राज्य के कई इलाकों में नदियों का जलस्तर दोबारा बढ़ रहा है, जबकि कई क्षेत्र अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

बालासोर में जालका और भद्रक में बैतरणी तथा सालंदी नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। वहीं, संबलपुर में हीराकुंड बांध के 12 गेटों से बाढ़ का पानी छोड़ा जा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन राज्यभर में निचले इलाकों और नदियों के जलस्तर पर लगातार नजर रख रहा है।