ओडिशा में लगातार हो रही मानसून की वर्षा के कारण बड़े क्षेत्र में बाढ़ आ गई है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से भद्रक जिला सबसे अधिक प्रभावित है, जहां भंडारीपोखरी और धामनगर ब्लॉक के बड़े भू-भाग बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। बाढ़ का पानी निचले इलाकों की बस्तियों और खेतों में घुस गया है। वहीं अखुआपड़ा में बैतरणी नदी अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य तेज कर दिए हैं और नदी के जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन ने निचले और बाढ़ संभावित क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने और सरकारी सलाह का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है, क्योंकि राज्य के कुछ हिस्सों में अभी भारी वर्षा जारी रहने की आशंका है।
News On AIR | जुलाई 29, 2026 12:41 अपराह्न
ओडिशा में लगातार बारिश से बाढ़ के हालात, भद्रक जिला सबसे अधिक प्रभावित