लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में ईबोला के मामलों की संख्या 5,000 से अधिक हो गई है। कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, रविवार तक 5 हजार 21 मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें 2 हजार 378 मौतें शामिल हैं। यह प्रकोप देश के कुछ सबसे दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में फैल रहा है, जहां असुरक्षा, विस्थापन और जनसंख्या के आवागमन से बीमारी को नियंत्रित करने के प्रयास और भी चुनौतीपूर्ण हो गए हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि वर्तमान प्रकोप पश्चिम अफ्रीका में 2014 से 2016 के ईबोला प्रकोप को भी पीछे छोड़ सकता है, जो अब तक का सबसे घातक प्रकोप था, जिसमें 11 हजार से अधिक मौतें हुई थीं।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान प्रकोप पहले मामले के सामने आने के बाद से, पिछले सबसे घातक प्रकोप की तुलना में, लगभग तीन गुना तेजी से फैला है।