सितम्बर 3, 2026 9:46 अपराह्न

printer

पिछले एक दशक में हवाई यात्रियों की संख्या दोगुनी हुई: नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि पिछले एक दशक में हवाई यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है। नई दिल्ली में श्री नायडू ने कहा कि भारत सभी क्षेत्रों और हर स्तर पर अपने विमानन नेटवर्क का विस्तार करना चाहता है।

उड़ान योजना का उल्लेख करते हुए श्री नायडू ने कहा कि योजना का अगला चरण क्षेत्रीय विमानन कंपनियों को देश में अपनी सेवाओं का और विस्तार करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले दस वर्षों में 100 नए हवाई अड्डे बनाना है। सरकार देश में और अधिक विमानन कंपनियों के संचालन शुरू करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला