जून 23, 2026 12:52 अपराह्न

printer

एनएसए अजीत डोभाल ने कहा- नए सुरक्षा खतरों और चुनौतियों के प्रति जागरूक रहना जरूरी

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार-एनएसए अजीत डोभाल ने आज सुरक्षा से जुड़े नए खतरों और चुनौतियों के प्रति जागरूक रहने की आवश्‍यकता पर बल दिया। नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक में श्री डोभाल ने कहा कि गैर-पारंपरिक खतरे अब राष्ट्रीय सीमाओं से आगे निकल गए हैं। उन्होंने कहा कि नई तकनीक, आतंकवाद के छिपे हुए रूप और साइबर खतरे तेज़ी से डिजिटल होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बैठक में मुख्‍य रूप से गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा होगी।