राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण – एन.पी.पी.ए. ने नागरिकों को बेहतर डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए फार्मा जन समाधान पोर्टल को फार्मा सही दाम पोर्टल के साथ जोड़ दिया है।
रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि इस एकीकृत डिजिटल मंच पर अब दवाओं की कीमतों की जानकारी और शिकायत निवारण सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी। नागरिक ऐप और पोर्टल के माध्यम से दोनों सेवाओं का आसानी से उपयोग कर सकेंगे। यह नई व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।