मई 28, 2026 12:03 अपराह्न

printer

नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट: तीसरे दौर में मैग्नस कार्लसन को हराकर आर प्रग्नानंद ने तीन अंक हासिल किए

आर प्रग्नानंद ने कल नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता के तीसरे दौर में नॉर्वे के विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को हराकर पूरे तीन अंक हासिल किए। वहीं, विश्व चैंपियन डी गुकेश का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। डी गुकेश को फाइनल मुकाबले में अलीरेज़ा फ़िरोज़जा से हार का सामना करना पड़ा।

इस जीत के साथ आर प्रग्नानंद के 4 दशमलव 5 अंक हो गए और वे नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। प्रग्नानंद अब अलीरेज़ा फ़िरोज़जा से पीछे हैं, जो 7 दशमलव 5 अंकों के साथ प्रतियोगिता में शीर्ष पर हैं। वहीं, गुकेश 3 दशमलव 5 अंकों पर बने हुए हैं।