नवम्बर 5, 2026 9:28 पूर्वाह्न

printer

उत्तरी रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर जम्मू तवी सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और यात्री प्रबंधन व्यवस्था मजबूत की

उत्तरी रेलवे के जम्मू रेलवे डिवीजन ने दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की संभावित अधिक संख्‍या को देखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों, विशेष रूप से जम्मू तवी स्टेशन पर सुरक्षा और यात्री प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। अतिरिक्त टिकट चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल, सरकारी रेलवे पुलिस और स्काउट्स तथा गाइड्स तैनात किए गए हैं।

यात्रियों की सुचारू और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी निगरानी और 24 घंटे चलने वाले नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिए गए हैं। जम्मू के संभागीय आयुक्त विकास कुंडल और जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक- आईजीपी तेजिंदर सिंह ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विभागों को निर्देश दिया कि वे त्योहारी भीड़भाड़ के दौरान पर्याप्त सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए घनिष्ठ समन्वय बनाए रखें। जम्मू के संभागीय आयुक्त विकास कुंडल ने प्रशासनिक उपस्थिति को मजबूत करने और जनता की शिकायतों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला