जून 25, 2026 6:46 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की राजमार्ग परियोजनाओं का जायजा लिया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और रखरखाव की समीक्षा की है।
 
इन परियोजनाओं में तेलंगाना के लगभग 4931 किलोमीटर, जम्मू-कश्मीर के 2035 किलोमीटर और लद्दाख के 804 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं।
 
नई दिल्ली में समीक्षा बैठक के दौरान श्री गडकरी ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निगरानी व्यवस्था मजबूत करने तथा सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
 
उन्होंने राजमार्गों की मजबूती, यात्रियों की बेहतर सुविधा और लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक निर्माण तकनीकों तथा बेहतर कार्य प्रणालियों को अपनाने पर भी जोर दिया।
 
केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को निगरानी व्यवस्था मजबूत करने, काम समय पर पूरा करने तथा आधुनिक निर्माण तकनीकों और बेहतर तरीकों को अपनाने के निर्देश दिए। सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा भी इस समीक्षा बैठक में उपस्थित थे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला