जून 24, 2026 7:37 पूर्वाह्न

printer

नीति आयोग के उपाध्यक्ष  ने कहा, पिछली तिमाही में भारत का कुल व्यापार 5.4% बढ़ा 

नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार लाहिड़ी ने कहा है कि पिछली तिमाही में भारत का कुल व्यापार 5.4 प्रतिशत बढ़ा है। कल नई दिल्ली में ट्रेड वॉच क्वार्टरलीरिपोर्ट का नया संस्करण जारी करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली तिमाही में भारत का निर्यात 1 खरब 84 अरब डॉलर पर पहुंच गया और आयात में साढ़े 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रिपोर्ट में, वैश्विक व्यापार में भारत की भूमिका का विश्लेषण किया गया है, जिसमें ख़ासकर औषधि व्यापार पर ध्यान केंद्रित किया गया है।