नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने आज नई दिल्ली में दिव्य भारत: भारत की आत्मा की एक झलक नामक संकलन का विमोचन किया। इस संकलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वर्ष भर चलने वाले पर्यटन कार्यक्रमों का विवरण है। श्री बेरी ने पर्यटन को बढ़ावा देने में केंद्र-राज्य के मजबूत सहयोग के महत्व पर बल देते हुए कहा कि अवसंरचना के विकास और स्थानीय क्षमता को उजागर करने में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि देखो अपना देश और स्वदेश दर्शन जैसी पहलें पर्यटन को बढ़ावा देने और अवसंरचना को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने के निरंतर प्रयासों को दर्शाती हैं।