नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास ने आज जम्मू-कश्मीर में प्रमुख विकास परियोजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों की महत्वपूर्ण पहलों की समीक्षा की। श्रीनगर में आयोजित बैठक में डॉ. श्रीनिवास ने कहा कि जम्मू-कश्मीर अब सुरक्षा से विकास और आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ा है। उन्होंने सतत विकास के लिए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर परिणाम और संस्थागत सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।
डॉ. श्रीनिवास ने संपर्क सुविधा, बिजली, पेयजल, कृषि, उद्योग, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा शहरी और ग्रामीण विकास में हुई प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और विभिन्न विकास प्राथमिकताओं तथा नीति आयोग के साथ सहयोग पर चर्चा की।