सितम्बर 7, 2026 8:36 अपराह्न

printer

नीति आयोग ने प्लेटफ़ॉर्म फॉर एग्रीगेटिंग क्लीन ट्रांसपोर्ट किया लॉन्च

नीति आयोग की पहल ‘ई-फास्ट इंडिया’ ने देश में शून्य-उत्सर्जन माल ढुलाई को गति देने के लिए आज ‘प्लेटफ़ॉर्म फॉर एग्रीगेटिंग क्लीन ट्रांसपोर्ट’ यानी ‘पैक्ट’ लॉन्च किया। 
 
नई दिल्ली में आयोजित 5वें ई-फास्ट इंडिया शिखर सम्मेलन के दौरान नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने इस मंच की शुरुआत की। यह प्लेटफ़ॉर्म माल भेजने वालों, लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं और वाहन निर्माताओं को एक साथ लाएगा, जिससे भारी इलेक्ट्रिक वाहनों और ई-ट्रकों के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। सम्मेलन में ‘जेट मार्केटप्लेस’ की भी शुरुआत की गई, जो ई-ट्रक निर्माताओं और फाइनेंसरों को व्यापारिक साझेदारियों के लिए एक साझा मंच देगा। शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा ने कहा कि भारत ने घरेलू स्तर पर ईवी निर्माण में बड़ी प्रगति की है। उन्होंने जोर दिया कि ई-ट्रकों को तेजी से अपनाने के लिए वित्तीय मॉडल और चार्जिंग के  बुनियादी ढांचे को मजबूत करना होगा। इस अवसर पर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने कहा कि बढ़ती मांग को देखते हुए भारत एक मजबूत इलेक्ट्रिक ट्रकिंग इकोसिस्टम बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि बैटरी हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे नए उपाय इस क्षेत्र में पारदर्शिता लाएंगे और निवेश जोखिम को कम करेंगे।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला