जुलाई 10, 2026 7:31 अपराह्न | NITI Aayog | NITI Aayog and Tata Motors

printer

नीति आयोग और टाटा मोटर्स फाउंडेशन ने ग्रामीण विकास के लिए समझौता किया

नीति आयोग ने टाटा मोटर्स फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य आकांक्षी ब्लॉकों में एकीकृत ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना है। नीति आयोग ने बताया है कि यह सहयोग ग्राम संस्थाओं को मजबूत करने, सरकारी योजनाओं तक पहुंच में सुधार करने, शिक्षा और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को उन्नत करने पर केंद्रित होगा। इसके अतिरक्त इसमें कृषि, आजीविका, स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देना शामिल है। यह पहल महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के चयनित आकांक्षी ब्लॉकों में एकीकृत ग्राम विकास परियोजना के दूसरे चरण के अंतर्गत लागू की जाएगी। आयोग के अनुसार यह साझेदारी जिला प्रशासन, ग्राम पंचायतों और सामुदायिक संस्थाओं के साथ मिलकर काम करते हुए, आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में प्रगति को गति देने में मदद करेगी। इस अवसर पर नीति आयोग के संयुक्त सचिव आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के कार्यक्रम निदेशक के. एस. रेजिमन उपस्थित रहे थे।