थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी मुकदाहान प्रांत में तीर्थयात्रा पर जा रहे 9 भिक्षुओं की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई। सूत्रों के अनुसार 11 साल के एक लड़के ने पिकअप ट्रक से इन भिक्षुओं को टक्कर मार दी।
अधिकारियों ने बताया कि मुकदाहान प्रांत के कुल 35 भिक्षु तीर्थयात्रा पर थे। दुर्घटना में 5 भिक्षुओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि 4 अन्य की मौत अस्पताल में हुई। 13 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से 3 की हालत गंभीर है।
पुलिस ने बताया कि लड़के को हिरासत में लिया गया है और राज्य के बाल संरक्षण अधिकारियों के आने पर उससे पूछताछ की जाएगी। दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।