जून 16, 2026 6:45 अपराह्न | Zimbabwe

printer

जिम्बाब्वे में बस और ट्रेन की टक्कर में नौ लोगों की मौत

दक्षिणी जिम्बाब्वे के ट्रायंगल में आज बस और ट्रेन की आपसी टक्‍कर में नौ लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रेलवे क्रॉसिंग पर हुई जब एक मालगाड़ी बस से टकरा गई। जिम्बाब्वे राष्ट्रीय रेलवे के प्रवक्ता एंड्रयू कनाम्बुरा ने कहा कि बस चालक ने रेल की पटरियों को पार करने से पहले रुककर आने वाली ट्रेनों की जांच नहीं की, जिससे रेलवे सुरक्षा नियमों का उल्लंघन हुआ।