जून 2, 2026 12:43 अपराह्न

printer

एनएचआरसी ने मध्य प्रदेश में 53 गर्भवती महिलाओं की कथित मौतों पर संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक वर्ष में प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर अवधि में 53 गर्भवती महिलाओं की कथित मृत्यु के संबंध में राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने इस मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट में निहित तथ्य सत्य हैं, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मुद्दा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 53 मातृ मृतकों की औसत आयु 26 वर्ष बताई गई है, जिनमें से अधिकांश पहली या दूसरी बार मां बनने वाली महिलाएं थीं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला