जून 23, 2026 6:35 अपराह्न

printer

एनएचएआई ने एनसीएईआर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण -एनएचएआई ने राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद -एनसीएईआर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अंतर्गत दोनों मंत्रालयों में राष्‍ट्रीय परिवहन, गतिशीलता और किफायती आवा-जाही व्‍यवस्‍था की स्थापना की जाएगी। केंद्र का मुख्य उद्देश्य सड़क और परिवहन क्षेत्र में दीर्घकालिक योजना, निवेश और नीति निर्माण में सहयोग हेतु उपयोगी अंतर्दृष्टि प्रदान करना होगा। मंत्रालय ने कहा कि अनुसंधान के अतिरिक्‍त यह केंद्र नीतिगत संक्षिप्त विवरणों, कार्यपत्रों और प्रमुख रिपोर्टों के माध्यम से निष्कर्षों का प्रसार करके परिवहन क्षेत्र के लिए एक ज्ञान केंद्र के रूप में कार्य करेगा।