सितम्बर 30, 2026 10:19 अपराह्न

printer

निर्माणाधीन 17 राष्ट्रीय राजमार्ग की गुणवत्ता जांच कर रहा एनएचएआई

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण निर्माणाधीन 17 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का विशेष गुणवत्ता निरीक्षण कर रहा है। इन परियोजनाओं की बोली राशि अनुमानित परियोजना लागत से 15 प्रतिशत से अधिक कम थी।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि ये निरीक्षण प्राधिकरण की नियमित गुणवत्ता जांच के अतिरिक्त है। विभिन्न सरकारी संगठनों के 39 अनुभवी और सेवानिवृत्त इंजीनियरों के नेतृत्व में विशेष टीमें ये निरीक्षण करेंगी। इस दौरान तकनीकी विशेषज्ञों की भी सहायता ली जाएगी। निरीक्षण का उद्देश्य गुणवत्ता संबंधी मुद्दों की पहचान करना है, जिससे समय रहते सुधारात्मक कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण के लिए चयनित परियोजनाओं में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में ग्रीनफील्ड और एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर, बाईपास और चार- और छह-लेन वाली सड़कों के निर्माण कार्य शामिल हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला