मई 28, 2026 4:58 अपराह्न

printer

एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रस्तावित खंडों की अस्थायी सूची को अंतिम रूप दिया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान मुद्रीकरण के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों के प्रस्तावित खंडों की अस्थायी सूची को अंतिम रूप दे दिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि चिन्हित राष्ट्रीय राजमार्ग खंडों की कुल लंबाई एक हजार छह सौ उनसठ किलोमीटर से अधिक है। ये हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र सहित नौ राज्यों में फैले हुए हैं।

सरकार की इस पहल का उद्देश्य परिचालनशील राष्ट्रीय राजमार्ग परिसंपत्तियों का लाभ उठाकर बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पूंजी जुटाना, निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के विस्तार में तेजी लाना है। मंत्रालय ने कहा कि यह प्रक्रिया टोल-ऑपरेट-ट्रांसफर और इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के तहत पारदर्शी और संरचित तंत्र के माध्यम से की जाएगी।