भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सभी फास्टैग जारीकर्ता बैंकों को फास्टैग से जुड़े वाहन पंजीकरण नंबरों का तत्काल सत्यापन करने के निर्देश जारी किए हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता को बढ़ाना है। मंत्रालय ने कहा कि यह निर्णय उन शिकायतों के बाद लिया गया है जिनमें फास्टैग रीडर द्वारा दर्ज किया गया विवरण वाहन की नंबर प्लेट पर प्रदर्शित वास्तविक पंजीकरण नंबर से मेल नहीं खाता है।
News On AIR | अप्रैल 15, 2026 8:21 अपराह्न
NHAI ने सभी फास्टैग जारीकर्ता बैंकों को वाहन पंजीकरण नंबरों के तत्काल सत्यापन के निर्देश दिए