सर्वोच्च न्यायालय कल से नई दिल्ली में ब्रिक्स मुख्य न्यायाधीश मंच की मेजबानी करेगा। मंच ब्रिक्स सदस्य देशों और भागीदार देशों के मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालयों के न्यायिक प्रमुख और वरिष्ठ न्यायिक नेताओं को एक साथ लाएगा। इस दौरान न्यायपालिकाओं के बीच संवाद और न्याय वितरण, अंतरराष्ट्रीय विवाद समाधान, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से संबंधित समकालीन मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान होगा।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत उद्घाटन दिवस पर न्यायिक प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। वे रूस, चीन, मिस्र, इंडोनेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, बेलारूस, कजाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ईरान और उज्बेकिस्तान के न्यायिक नेताओं से मिलेंगे। ये बैठकें पारस्परिक न्यायिक हित के मामलों पर प्रत्यक्ष संवाद और विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करेंगी। इससे न्यायपालिकाओं के बीच सहयोग और मजबूत होगा।